Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bhajanlal का बड़ा बयान, कहा- भारत में सत्ता परिवर्तन सड़कों पर भीड़ जुटाकर नहीं, बल्कि जनता के मताधिकार से होता है | Parmarth TV आईटी कंपनियों में लिवाली से बाजार में तेजी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,037 रुपए महंगी हुई चांदी, इतने बढ़ गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV ‘लहरा दो तिरंगा’रैली से पहले पुलिस ने सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके को थमाया प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस | Parmarth TV पेट्रोल निर्यात पर टैक्स बढ़ा, डीजल पर भारी कटौती! – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Donald Trump का फिर से बड़ा बयान, कहा- ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल… | Parmarth TV LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की प्रमुख शहरों में आज ये हैं कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: सरकार इस योजना में किसानों को दे रही है 36,000 रुपए तक की सब्सिडी , जान लें | Parmarth TV कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi को नोटिस, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा- कोई भी सुप्रीम कोर्ट को डराने या धमकाने की कोशिश… | Parmarth TV Aadhaar Card: फोटोकॉपी देने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है इसका दुरुपयोग | Parmarth TV

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अब बनवा रहे हैं ये कार्ययोजना, मिलेगा फायदा | Parmarth TV

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अब बनवा रहे हैं ये कार्ययोजना, मिलेगा फायदा | Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार अक्षय ऊर्जा आधारित परियोजनाओं पंप स्टोरेज तथा बैटरी स्टोरेज जैसे प्रोजेक्ट्स पर भी जोर दे रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को सीएम निवास पर राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के तहत हुए एमओयू के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक के दौरान ये बात कही है।  इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में 6 हजार मेगावाट आवर की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली विकसित की जा रही है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकसित की जाने वाली सौर व बैटरी स्टोरेज परियोजनाओं के संबंध में विस्तृत कार्य योजना बनाई जाए तथा इसके लिए एकीकृत पावर कॉरिडोर सहित अन्य नवाचारों को अपनाए जाने के प्रयास किए जाएं। सीएम भजनलाल ने बैठक में सौर ऊर्जा, कॉम्प्रेस्ड बायो गैस व बायो फ्यूल प्रोजेक्ट्स की बिंदुवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने प्रगतिरत एमओयू के क्रियान्वयन में तेजी लाने एवं शेष रहे एमओयू के श्रेणीवार विभाजन के साथ तय समय सीमा में धरातल पर लागू करने के संबंध में निर्देश दिए।


सौर व बैटरी स्टोरेज आधारित परियोजनाओं के विकास के लिए विशेष रोडमैप तैयार किया जाए

भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। इस लक्ष्य को पूरा करने में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत हुए ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित निवेश एमओयू की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की ऊर्जा आवश्यकता को प्राथमिकता देते हुए इन निवेश एमओयू में शामिल सौर व बैटरी स्टोरेज आधारित परियोजनाओं के विकास के लिए विशेष रोडमैप तैयार किया जाए।

PC:dipr.rajasthan 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News