Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

BJP: अमित शाह का राहुल गांधी को जवाब, 2029 के आम चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत से आएगा, आप हार के लिए तैयार रहें | Parmarth TV DA Hike: दीपावली से पहले कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात, बढ़ जाएगा वेतन | Parmarth TV शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 252 अंक फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV CJP: आशुतोष रांका और सौरव दास को भेजा गया 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तिहाड़ जेल में दोनों रहेंगे अलग अलग | Parmarth TV एचपी ने भारत में पेश किया जेडबुक अल्ट्रा जी3ए – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: लाभार्थियों को रोजाना मिलता है 500 रुपए स्टाइपैंड, अलग से मिलते हैं 15000 रुपए, जान लें | Parmarth TV Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में लगी इमरजेंसी, इमरान खाने के बेटे ने कहा- पाकिस्तान की सत्ता में बैठे लोग लोकतंत्र को खत्म कर रहे | Parmarth TV Delhi: सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, दिपके ने कहा थैंक्यू | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सुबह-सुबह अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है आज की रेट | Parmarth TV Petro-Diesel Price: देश के बड़े शहरों में आज क्या हैं पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव, राजस्थान की कीमतें भी आई सामने | Parmarth TV

Rajasthan: सरकार ने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले बच्चों को दी सौगात, दिया कुमारी ने इस बात का भी कर दिया है ऐलान | Parmarth TV

Rajasthan: सरकार ने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले बच्चों को दी सौगात, दिया कुमारी ने इस बात का भी कर दिया है ऐलान | Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अब आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले बच्चों को बड़ी सौगात दी है। महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को विद्याधर नगर में 3 से 6 वर्ष के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले बच्चों के लिए बायोफोर्टीफाइड मिलेट न्यूट्री बार का पायलट वितरण का शुभारम्भ कर बड़ी सौगात दी है।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस दौरार कहा कि 3 से 6 वर्ष के बच्चों में पोषण स्तर को बेहतर बनाने और आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ठहराव के लिए मिलेट न्यूट्री बार वितरण लाभकारी होगा। छह महीने बाद पायलट सफल होने पर सीएसआर के सहयोग से इसे राज्य स्तर पर लागू करने के प्रयास किए जाएंगे।

दिया कुमारी ने इस दौरान कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की ;श्री अन्न योजना से प्रेरित होकर नूतन नवाचार के रूप में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले 3 से 6 वर्ष के बच्चों हेतु जयपुर एवं उदयपुर जिलों के चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों में सीएसआर के सहयोग से बायोफोर्टीफाइड मिलेट न्यूट्री बार का पायलट वितरण शुरू किया गया है। उन्होंने इस दौरान जानकारी दी कि उक्त मिलेट बार बायो- फोर्टिफाइड बाजरा, गेहूं मूंगफली, गुड़ और शहद से निर्मित है तथा इसमें में पर्याप्त कैलोरी, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और ज़िंक हैं, जो कि पोषण में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

आधारित खाद्य उत्पादों के समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा
दिया कुमारी ने बताया कि यह पहल न केवल बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाएगी, बल्कि उनका आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ठहराव भी बढ़ेगा साथ ही कार्यकर्ताओं की भूमिका को भी सशक्त बनाएगी। भविष्य में राजस्थान के आईसीडीएस कार्यक्रम में ऐसे नवाचारों को शामिल कर मिलेट (श्री अन्न) आधारित खाद्य उत्पादों के समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा।

PC:dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News