Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

इस महीने से कर्मचारी UPI से निकाल सकेंगे ईपीएफ के पैसे! आ गया है ये अपडेट | Parmarth TV Trump ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए फिर से जताई दावेदारी, कहा- नोबेल समिति उन्हें यह पुरस्कार नहीं देती है तो… | Parmarth TV विपक्ष के विरोध-प्रदर्शनों के बीच सरकार ने ज्ञानेश कुमार को लेकर उठा लिया है बड़ा कदम, राहुल गांधी ने लगाया ये आरोप | Parmarth TV Government Scheme: जीवनभर हर महीने मिलेगी पांच हजार रुपए पेंशन, इस योजना में करें निवेश | Parmarth TV Gold-Silver Prices: बढ़ गए हैं सोने-चांदी के दाम, आज ये है भाव | Parmarth TV लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए कर्ज हुआ महंगा, रेपो रेट बढ़ने के बाद इन बैंकों ने कर दिया है ब्याज दरों में इजाफा | Parmarth TV Utility News: करना हैं आपको भी अपना व्यापार तो मिल सकता हैं आपको भी मुद्रा लोन, लेकिन करना होगा ये काम | Parmarth TV Nana Patekar passes away: नाना पोटेकर के निधन पर पीएम मोदी,गृहमंत्री शाह, रक्षा मंत्री ने किया शोक व्यक्त | Parmarth TV PM Kisan Yojana: इस महीने जारी होगी योजना की 24वीं किस्त! सरकार जल्द ही… | Parmarth TV National Weather Forecast: आज 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान के मौसम में आ सकता है हल्का बदलाव | Parmarth TV

Ganesh chaturthi 2025: 26 या 27 अगस्त कब से शुरू होगा गणेश उत्सव का पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

Ganesh chaturthi 2025: 26 या 27 अगस्त कब से शुरू होगा गणेश उत्सव का पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

गणेश उत्सव 2025 की शुरुआत 27 अगस्त को होगी, जब भक्त गणपति बप्पा की विधिपूर्वक स्थापना करेंगे। विसर्जन 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर होगा। दस दिन तक भक्ति, पूजा और आरती का माहौल रहेगा।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 21 Jul 2025 01:37:02 PM (IST)

Updated Date: Mon, 21 Jul 2025 01:37:02 PM (IST)

भक्त गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गणेश चतुर्थी: 27 अगस्त 2025, बुधवार
  2. स्थापना मुहूर्त: सुबह 11:05 से दोपहर 1:40
  3. विसर्जन तिथि: 6 सितंबर 2025, शनिवार

धर्म डेस्क, इंदौर। हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भक्त गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस दौरान भक्त गणपति बप्पा को अपने घर लाते हैं। उनकी दस दिनों सेवा करते हैं। इस दौरान उनकी विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है।

पूरे देश में भगवान गणेश के पंडाल सजते हैं। भक्त भजन-कीर्तन करते हैं। श्रद्धा से गणेश जी की आराधना की जाती है। हम इस आर्टिकल में बताएंगे कि इस बार गणेश चतुर्थी कब मनाई जाएगी? मूर्ति स्थापना व विसर्जन का शुभ मुहूर्त क्या हैं? आइए विस्तार से जानते हैं…

इस साल कब है गणेश चतुर्थी?

पंचांग के अनुसार 2025 में भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि 26 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 54 मिनट पर शुरू हो रही है। यह 27 अगस्त को सुबह 03 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त 2025 बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन भक्त गणपति की मूर्ति को घर, कार्यालय या पंडाल में स्थापित कर उनकी पूजा अर्चना करते हैं।

मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त

गणेश पूजा और मूर्ति स्थापना के लिए 27 अगस्त को मध्याह्न काल का शुभ समय माना गया है। इस दिन पूजा का शुभ समय सुबह 11 बजकर 05 मिनट बजे से दोपहर 01 बजकर 40 मिनट बजे तक रहेगा। इस दौरान विधि-विधान से गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित कर पूजा करना शुभ रहेगा।

कब होगा गणेश विसर्जन?

गणेश चतुर्थी के दस दिन बाद अनंत चतुर्दशी को गणेश विसर्जन किया जाता है। इस बार अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर 2025 को शनिवार को पड़ रही है। इस दिन भक्त आंखों में आंसू के साथ ‘पुन्हा येनारे बाप्पा’ कहकर गणेश प्रतिमा का जल में विसर्जन करते हैं।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News