Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Government Scheme: सरकार इस योजना में किसानों को दे रही है 36,000 रुपए तक की सब्सिडी , जान लें | Parmarth TV कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi को नोटिस, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा- कोई भी सुप्रीम कोर्ट को डराने या धमकाने की कोशिश… | Parmarth TV Aadhaar Card: फोटोकॉपी देने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है इसका दुरुपयोग | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक दिन में 6,724 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोना भी हुआ सस्ता | Parmarth TV भारत में प्रोटेस्ट के लिए अमेरिकी डोनर कर रहे CJP को फंडिंग, अमेरिकी सिंगर का दावा | Parmarth TV CM Bhajanlal ने अचानक पीएम नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात, अब लग रहे हैं ये कयास | Parmarth TV शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 1,500 अंक से ज्यादा उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Pakistan: प्राइवेट स्कूल की छत गिरी, 29 की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा | Parmarth TV दिल्ली एयरपोर्ट पर अभिजीत दिपके का विरोध, देखते ही चिल्लाने लगे लोग, अरे देश को क्यों खराब कर रहा हैं…. | Parmarth TV Diwali Bonus: रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा, मिलेगा 78 दिनों के वेतन के बराबर | Parmarth TV

Mahakal Ki Sawari: चांदी की नई पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे राजा महाकाल, भव्य होगा जश्न

Mahakal Ki Sawari: चांदी की नई पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे राजा महाकाल, भव्य होगा जश्न

भगवान श्री महाकालेश्वर श्रावण महीने के पहले सोमवार को मनमहेश स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे। सावन माह की यह पहली सवारी शाम 4 बजे मंदिर से निकलेगी। बाबा महाकाल के नगर भ्रमण को अद्भुत और अलौकिक बनाने के लिए 500 बटुक क्षिप्रा नदी के श्रीराम और दत्त अखाड़ा घाट पर वैदिक उद्धघोष के साथ स्वागत करेंगे।

By Rajesh Verma

Publish Date: Sun, 13 Jul 2025 10:44:37 PM (IST)

Updated Date: Sun, 13 Jul 2025 10:44:37 PM (IST)

भव्य होगी महाकाल की सवारी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से श्रावण मास में सोमवार को भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। भगवान महाकाल चांदी की नई पालकी में सवारी होकर नगर भ्रमण करेंगे। परंपरा अनुसार शाम 4 बजे राजसी वैभव के साथ सवारी शुरू होगी, जो निर्धारित मार्गों से होकर शाम 5.15 बजे मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी। यहां पुजारी शिप्रा जल से अवंतिकानाथ का अभिषेक कर पूजा अर्चना करेंगे। पूजन पश्चात सवारी मंदिर के लिए रवाना होगी तथा शाम 7.15 बजे पुन: मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद भगवान महाकाल की संध्या आरती की जाएगी।

पालकी का होगा नगर भ्रमण

ज्योतिर्लिंग की पूजन परंपरा के अनुसार सवारी से पहले दोपहर 3.30 बजे मंदिर के सभा मंडप में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह भगवान महाकाल के मनमहेश रूप का पूजन कर पालकी को नगर भ्रमण के लिए रवाना करेंगे। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र बल की टुकड़ी अवंतिकानाथ को सलामी देगी। इसके बाद कारवां शिप्रा तट की ओर रवाना होगा। सवारी में सबसे आगे पुलिस का अश्वरोही दल, पुलिस बैंड, सशस्त्र बल की टुकड़ी, भस्म रमैया भक्त मंडल का झांझ डमरू दल तथा विभिन्न भजन मंडल शामिल रहेंगे।

एलईडी रथ से लाइव प्रसारण

सवारी में एलईडी रथ भी शामिल रहेगा। इसमें लाइव बाक्स के माध्यम से पालकी में विराजित भगवान महाकाल व सवारी का सजीव प्रसारण किया जाता रहेगा। मंदिर समिति इंटरनेट माध्यमों पर भी सवारी का लाइव प्रसारण करेगी।

लोक संस्कृति के रंग बिखरेंगे

भगवान महाकाल की पहली सवारी में धर्म के साथ लोक संस्कृति के रंग भी नजर आएंगे। मध्य प्रदेश की विभिन्न जनजाति के कलाकार प्रस्तुति देते निकलेंगे। भक्तों को प्रमुख रूप से घासी जनजाति का घसियाबाजा नृत्य, गोंड जनजाति का गुन्नूरसाई नृत्य, कोरकू जनजाति का ढांडल नृत्य तथा सैरा लोक नृत्य देखने का अवसर प्राप्त होगा।

Trending News