Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Government Scheme: सरकार इस योजना में किसानों को दे रही है 36,000 रुपए तक की सब्सिडी , जान लें | Parmarth TV कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi को नोटिस, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा- कोई भी सुप्रीम कोर्ट को डराने या धमकाने की कोशिश… | Parmarth TV Aadhaar Card: फोटोकॉपी देने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है इसका दुरुपयोग | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक दिन में 6,724 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोना भी हुआ सस्ता | Parmarth TV भारत में प्रोटेस्ट के लिए अमेरिकी डोनर कर रहे CJP को फंडिंग, अमेरिकी सिंगर का दावा | Parmarth TV CM Bhajanlal ने अचानक पीएम नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात, अब लग रहे हैं ये कयास | Parmarth TV शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 1,500 अंक से ज्यादा उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Pakistan: प्राइवेट स्कूल की छत गिरी, 29 की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा | Parmarth TV दिल्ली एयरपोर्ट पर अभिजीत दिपके का विरोध, देखते ही चिल्लाने लगे लोग, अरे देश को क्यों खराब कर रहा हैं…. | Parmarth TV Diwali Bonus: रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा, मिलेगा 78 दिनों के वेतन के बराबर | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार आज करने जा रही है ऐसा, इन्हें मिलेगा सम्मान | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार आज करने जा रही है ऐसा, इन्हें मिलेगा सम्मान | Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश की भजनलाल सरकार गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज बड़ा कदम उठाने जा रहा रही है। सीएम भजनलाल शर्मा की पहल पर राज्य सरकार की ओर से आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुजनों के सम्मान में गुरुवंदन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस मौके पर प्रदेश भर में धर्मगुरुओं, महंतों और पुजारियों का सम्मान किया जाएगा। वहीं आज प्रदेश में गुरु पूर्णिमा के मौके पर कई संगठनों की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आज का दिन शिष्यों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आज प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से धर्मगुरुओं, महंतों और पुजारियों को 2100 रूपए सम्मान राशि, श्रीफल, शॉल, मिठाई एवं गुरुवंदन संदेश भेंट किए जाएंगे। कार्यक्रम में मंत्रीगण, विधायकगण, जिला कलक्टर या उनके द्वारा नामित अधिकारी उपस्थित रहकर गुरुजनों का सम्मान करेंगे।

सीएम भजनलाल ने दी सभी प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
आपको बात दें कि सीएम भजनलाल शर्मा ने गत वर्ष से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुजनों के सम्मान में गुरु वंदन कार्यक्रम की पहल की है। सीएम भजनलाल शर्मा ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु-शिष्य परंपरा का परिचायक
सीएम ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु-शिष्य परंपरा का परिचायक है। यह हमें अपने गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। सीएम शर्मा ने कहा कि गुरु वंदन कार्यक्रम गुरुजनों के प्रति हमारी कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। इससे हमारी सनातन गुरु-शिष्य परंपरा और अधिक सशक्त होगी।

PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News