Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Government Scheme: सरकार इस योजना में किसानों को दे रही है 36,000 रुपए तक की सब्सिडी , जान लें | Parmarth TV कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi को नोटिस, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा- कोई भी सुप्रीम कोर्ट को डराने या धमकाने की कोशिश… | Parmarth TV Aadhaar Card: फोटोकॉपी देने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है इसका दुरुपयोग | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक दिन में 6,724 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोना भी हुआ सस्ता | Parmarth TV भारत में प्रोटेस्ट के लिए अमेरिकी डोनर कर रहे CJP को फंडिंग, अमेरिकी सिंगर का दावा | Parmarth TV CM Bhajanlal ने अचानक पीएम नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात, अब लग रहे हैं ये कयास | Parmarth TV शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 1,500 अंक से ज्यादा उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Pakistan: प्राइवेट स्कूल की छत गिरी, 29 की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा | Parmarth TV दिल्ली एयरपोर्ट पर अभिजीत दिपके का विरोध, देखते ही चिल्लाने लगे लोग, अरे देश को क्यों खराब कर रहा हैं…. | Parmarth TV Diwali Bonus: रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा, मिलेगा 78 दिनों के वेतन के बराबर | Parmarth TV

Shani Vakri: वक्री हुए शनि, यहां पढ़‍िए इन्हें प्रसन्न करने के उपाय

Shani Vakri: वक्री हुए शनि, यहां पढ़‍िए इन्हें प्रसन्न करने के उपाय

नवग्रह में न्याय देवता कहे जाने वाले शनि रविवार को मीन राशि में वक्री होंगे। शनि का वक्रत्वकाल 28 नवंबर तक रहेगा। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार आने वाले चार माह मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मीन तथा मकर राशि वालों के लिए बेहतर रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा, इससे रुके हुए कामों में गति आएगी। शारीरिक, मानसिक व आर्थिक समस्याओं से भी निजात मिलेगी।

By Rajesh Verma

Publish Date: Sun, 13 Jul 2025 03:27:48 PM (IST)

Updated Date: Sun, 13 Jul 2025 03:27:47 PM (IST)

वक्री हुए शनि, यहां पढ़‍िए इन्हें प्रसन्न करने के उपाय

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। नवग्रह में न्याय देवता कहे जाने वाले शनि रविवार को मीन राशि में वक्री होंगे। शनि का वक्रत्वकाल 28 नवंबर तक रहेगा। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार आने वाले चार माह मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मीन तथा मकर राशि वालों के लिए बेहतर रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा, इससे रुके हुए कामों में गति आएगी। शारीरिक, मानसिक व आर्थिक समस्याओं से भी निजात मिलेगी। शनि के वक्री होते ही सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक व प्राकृतिक परिवर्तन की स्थिति बनेगी। शनि की प्रसन्नता के उपाय करने से राहत तथा अनुकूलता अनुभव होगी।

शनि के वक्री होते ही किन्हें मिलेगी राहत

ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया विभिन्न राशि वाले जातक लंबे समय से मानसिक तनाव, चिंता, आर्थिक परेशानी का अनुभव कर रहे हैं। कुछ जातकों के मांगलिक कार्यों में अवरोध आ रहे हैं। कुछ पारिवारिक विवाद, लड़ाई झगड़ों से परेशान हैं। ऐसे जातकों के लिए अच्छी खबर यह कि आज रविवार से शनि मीन राशि में वक्री हो रहे हैं। शनि के वक्री होते ही विशेष रूप से मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मीन, मकर राशि वाले जातकों को राहत मिलेगी। मीन, मकर राशि वाले राहत का अनुभव करेंगे। वहीं मेष राशि वाले जातकों को विशेष पद की प्राप्ति होगी। सिंह और धनु राशि वाले जातकों को ढैय्या सहयोग प्रदान करेगा, इससे रुके कार्य आगे बढ़ेंगे तनाव समाप्त होंगे। मिथुन कन्या राशि वाले जातकों को संपत्ति में निवेश के साथ लाभ की प्राप्ति होगी स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने की भी आवश्यकता रहेगी।

शनि देव की प्रसन्नता के लिए यह करें

पं.डब्बावाला ने बताया शनि के वक्रत्वकाल में शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए बारह राशि के जातक यह उपाय कर सकते हैं। सुबह स्नानादि से निवृत्त होकर शनि स्तोत्र, शनि अष्टक, महाकाल शनि मृत्युंजय स्तोत्र में से किसी एक का पाठ कर सकते हैं। शनि महाराज का तिल्ली के तेल से अभिषेक, भिक्षुओं को भोजन, काले वस्त्र, लोहे की वस्तुएं आदि का दान करने से शनि की अनुकूलता प्राप्त होगी।

यहां लिंग रूप में विराजित हैं शनिदेव

उज्जैन में ज्योतिर्लिंग महाकाल के साथ ही चौरासी महादेव भी विराजित है। श्रावण मास में इनकी पूजा अर्चना करने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। नईपेठ में चौरासी महादेव में से एक श्री स्थावरेश्वर महादेव का मंदिर है। इस मंदिर में भगवान शनिदेव शिवलिंग रूप में विराजित है। पुजारी पं.जितेंद्र शर्मा ने बताया यहां शनि देव का तेलाभिषेक करने तथा शनिदेव को प्रिय वस्तुएं जैसे काला कपड़ा, काले तिल, काले उड़द, लोह पात्र आदि अर्पित करने से भक्तों की मनोकामना शीघ्र पूरी होती है। श्रावण में भक्त शिवलिंग रूप में विराजित शनिदेव का जलाभिषेक भी करते हैं।

इसे भी पढ़ें… Amarnath Yatra 2025: सेना की चौकसी और वंदे भारत का रोमांच, अमरनाथ यात्रा में अब सिर्फ सुकून.. पढ़ें यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने क्या कहा

Trending News