Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: 2,037 रुपए महंगी हुई चांदी, इतने बढ़ गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV ‘लहरा दो तिरंगा’रैली से पहले पुलिस ने सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके को थमाया प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस | Parmarth TV पेट्रोल निर्यात पर टैक्स बढ़ा, डीजल पर भारी कटौती! – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Donald Trump का फिर से बड़ा बयान, कहा- ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल… | Parmarth TV LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की प्रमुख शहरों में आज ये हैं कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: सरकार इस योजना में किसानों को दे रही है 36,000 रुपए तक की सब्सिडी , जान लें | Parmarth TV कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi को नोटिस, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा- कोई भी सुप्रीम कोर्ट को डराने या धमकाने की कोशिश… | Parmarth TV Aadhaar Card: फोटोकॉपी देने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है इसका दुरुपयोग | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक दिन में 6,724 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोना भी हुआ सस्ता | Parmarth TV भारत में प्रोटेस्ट के लिए अमेरिकी डोनर कर रहे CJP को फंडिंग, अमेरिकी सिंगर का दावा | Parmarth TV

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, कपिल देव को इस मामले में छोड़ दिया पीछे | Parmarth TV

IND vs ENG:  जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, कपिल देव को इस मामले में छोड़ दिया पीछे | Parmarth TV

खेल डेस्क।  भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे मैच में मेजबान टीम के 387 रनों के जवाब में टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 145 रन बना लिए। इंग्लैंड की टीम जसप्रीत बुमराह (पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी के कारण विशाल स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। जसप्रीत बुमराह ने इस दौरान अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 450 विकेट पूरे किए।


उन्होंने बेन स्टोक्स का विकेट लेने के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई। बुमराह के टेस्ट में 215, वनडे में 149 और टी-20 में 89 विकेट हो गए हैं। इंग्लैंड की इस पारी में बुमराह ने भारत के पूर्व ऑलराउंडर कपिल देव का एक रिकॉर्ड भी तोड़ा। 

उन्होंने घर से बाहर 13वीं बार  पांच विकेट हॉल हासिल किया। इसके साथ ही वह घर से बाहर सबसे ज्यादा पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए थे। पूर्व कप्तान कपिल देव ने 12 बार ऐसा किया था। बुमराह टेस्ट क्रिकेट में 15 बार एक पारी में पांच विकेट लेने की उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं। 


जसप्रीत बुमराह ने पैट कमिंस को इस मामले में छोड़ा पीछे

वहीं भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जो रूट को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को भी पीछे छोड़ा। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में रूट को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज भी गए। बुमराह ने 15वीं बार रूट को आउट किया। पैट कमिंस ने रूट को 14 बार पवेलियन की राह दिखाई थी।

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News