Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

‘लहरा दो तिरंगा’रैली से पहले पुलिस ने सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके को थमाया प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस | Parmarth TV पेट्रोल निर्यात पर टैक्स बढ़ा, डीजल पर भारी कटौती! – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Donald Trump का फिर से बड़ा बयान, कहा- ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल… | Parmarth TV LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की प्रमुख शहरों में आज ये हैं कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: सरकार इस योजना में किसानों को दे रही है 36,000 रुपए तक की सब्सिडी , जान लें | Parmarth TV कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi को नोटिस, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा- कोई भी सुप्रीम कोर्ट को डराने या धमकाने की कोशिश… | Parmarth TV Aadhaar Card: फोटोकॉपी देने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है इसका दुरुपयोग | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक दिन में 6,724 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोना भी हुआ सस्ता | Parmarth TV भारत में प्रोटेस्ट के लिए अमेरिकी डोनर कर रहे CJP को फंडिंग, अमेरिकी सिंगर का दावा | Parmarth TV CM Bhajanlal ने अचानक पीएम नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात, अब लग रहे हैं ये कयास | Parmarth TV

IND vs ENG:  शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने | Parmarth TV

IND vs ENG:  शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने | Parmarth TV

खेल डेस्क। केएल राहुल (नाबाद 53) और करुण नायर (40) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने लॉड्र्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट के नुकसान 145 रन बना लिए हैं। इस पारी में कप्तान शुभमन गिल का बल्ला नहीं चला। वह केवल 16 रन ही बना सके। हालांकि इस पारी के दम पर उन्होंने इंग्लैंड में खेली गई टेस्ट सीरीज में भारतीय कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

शुभमन गिल के इस सीरीज में अब तक 601 रन हो गए हैं। इससे पहले 2018 में इंग्लैंड दौरे के दौरान विराट कोहली ने बतौर कप्तान सभी पांच मैचों में 593 रन बनाए थे। शुक्रवार को पहली पारी में 9 रन पार करते ही शुभमन गिल ने कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। शुभमन गिल इंग्लैंड में खेली गई एक टेस्ट सीरीज में 600 रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बन गए।

राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोडऩे से चूके
हालांकि शुभमन गिल इस पारी के दौरान पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तोडऩे से चूक गए। साल 2002 में इंग्लैंड दौरे के दौरान राहुल द्रविड़ ने चार मैचों में 602 रन बनाए थे। शुभमन गिल तीन पारियों में 601 रन बना चुके हैं। उनके पास अगली पारी में राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा।

यशस्वी जायसवाल के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड
भारत की ओर से एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का कुल रिकॉर्ड युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के नाम है, जिन्होंने साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दो दोहरे शतकों की मदद से पांच मैचों में कुल 712 रन बनाए थे।

'PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News