इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शनिवार के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी दाम स्थिर ही हैं।
खबरों के अनुसार, गुलाबी नगर जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 104.88 रुपए प्रति लीटर है। एक दिन पहले जयपुर में पेट्रोल की कीमत 104.88 रुपए प्रति लीटर ही थी। वहीं यहां पर एक लीटर डीजल की 90.36 रुपए है। कल भी डीजल की कीमत इतनी ही थी।
देश में मार्च 2024 से दोनों ही ईंधनों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। अनितम बार दोनों ही ईंधनों की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बड़ा बदलाव किया गया था। लोगों को जयपुर में लम्बे समय से एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। लोगों को इससे महंगाई का भी सामना करना पड़ रहा है।
PC:themidpost.
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







