इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। आज भी दोनों ही ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव सरकारी कंपनियों ने नहीं किया है। राजस्थान में पेट्रोल की औसत कीमत आज भी 105.65 रुपए प्रति लीटर तय की है। एक दिन पहले पेट्रोल की कीमत यहां पर इतनी ही थी। वहीं डीजल की औसत कीमत 91.05 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है। देश के प्रमुख शहरों में दोनों ईंधनों की कीमतों मेें आज भी कोई बड़ा बदलाव सरकारी तेल कंपनियों ने नहीं किया है।
आज चार महानगरों में ये हैं कीमतें
दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
आमजन को है राहत का लम्बे समय से इंतजार
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कब कमी होगी। इस बात का आमजन को लम्बे समय से इंतजार है। दोनों ही ईंधनों की कीमतों में लम्बे समय से बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। अन्तिम बार मार्च 2024 में दोनों ईंधनों की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बड़ा बदलाव किया गया था। देश के कई शहरों में लम्बे समय से आमजन एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। कीमतों में कमी नहीं होने से लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है।
PC:indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







