Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Diwali Bonus: रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा, मिलेगा 78 दिनों के वेतन के बराबर | Parmarth TV National Weather Forecast: इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान में ओलावृष्टि की आशंका | Parmarth TV LPG Prices: कम हुए या बढ़ गए हैं सिलेंडरों के दाम? ये है ताजा रेट | Parmarth TV EPFO: 15 अक्टूबर तक जरूर ही कर लें ये काम, नहीं तो देना पड़ सकता है जुर्माना | Parmarth TV BJP: अमित शाह का राहुल गांधी को जवाब, 2029 के आम चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत से आएगा, आप हार के लिए तैयार रहें | Parmarth TV DA Hike: दीपावली से पहले कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात, बढ़ जाएगा वेतन | Parmarth TV शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 252 अंक फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV CJP: आशुतोष रांका और सौरव दास को भेजा गया 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तिहाड़ जेल में दोनों रहेंगे अलग अलग | Parmarth TV एचपी ने भारत में पेश किया जेडबुक अल्ट्रा जी3ए – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: लाभार्थियों को रोजाना मिलता है 500 रुपए स्टाइपैंड, अलग से मिलते हैं 15000 रुपए, जान लें | Parmarth TV

Numerology: इस मूलांक की लड़कियों का गुस्सा होता है बहुत तेज, धन का घमंड रिश्ते कर देता है खराब

Numerology: इस मूलांक की लड़कियों का गुस्सा होता है बहुत तेज, धन का घमंड रिश्ते कर देता है खराब

मूलांक 9 की लड़कियां तेज दिमाग, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली व्यक्तित्व की होती हैं। वे जहां जाती हैं, लोगों का ध्यान खींचती हैं। हालांकि उनका गुस्सा और अड़ियल स्वभाव कई बार रिश्तों में दूरी ला देता है। फिर भी ये लड़कियां मेहनत से सफलता जरूर हासिल करती हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 15 Jul 2025 01:15:36 PM (IST)

Updated Date: Tue, 15 Jul 2025 01:15:36 PM (IST)

अंक ज्योतिष में इस मूलांक की लड़कियां गुस्सैल स्वभाव की होती हैं। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. तेज दिमाग और साहस उन्हें भीड़ से अलग करता।
  2. गुस्सा रिश्तों में दूरी और तनाव पैदा कर सकता।
  3. करियर में संघर्ष के बाद मिलती है बड़ी सफलता।

धर्म डेस्क, इंदौर। कुछ लड़कियां व्यक्तित्व बहुत ही स्ट्रॉग होती हैं। यह हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। तेज दिमाग और आत्मनिर्भता जैसे गुण उनको भीड़ से अलग करते हैं। गुस्सा एक ऐसा कारण है, जो कि उनको अपनों से दूर कर देता है।

आइए जानते हैं, इन मूलांक 9 की खास स्वभाव वाली लड़कियों की पर्सनैलिटी से जुड़ी बातें…

गुस्से के साथ आत्मबल की मिसाल

इन लड़कियों का गुस्सा बहुत तेज होता है। यह आत्मबल से भरपूर होती हैं। मुश्किल हालात में खुद को संभालना बखूबी जानती हैं। इनके भीतर यह क्षमता होती है कि वे किसी भी परिस्थिति का डटकर सामना करें। यह दूसरों को अपनी हाजिरजवाबी से प्रभावित करें।

समाज में बनती है पहचान

हालांकि इनका स्वभाव परिवर्तनीय होता है। यह कभी शांत, तो कभी गुस्से से लाल होती हैं। समाज में इनकी पहचान बन जाती है। ये लड़कियां खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं।

संघर्ष से सफलता तक का सफर

इनका करियर आमतौर पर संघर्षों से शुरू होता है, लेकिन इनकी मेहनत और संकल्प ही उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता है। वे असंभव को भी संभव बना देती हैं। धीरे-धीरे सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचती हैं।

रिश्तों में उतार-चढ़ाव की कहानी

इनके रिश्तों में अक्सर गुस्सा और अहंकार बाधा बनते हैं। ये लड़कियां अपनी राय को ही सही मानती हैं। सामने वाले की भावनाओं की अनदेखी कर देती हैं, जिससे आपसी मतभेद हो सकते हैं। संबंध लंबे समय तक नहीं टिक पाते।

ये लड़कियां होती हैं भाग्यशाली

आर्थिक रूप से ये बेहद भाग्यशाली होती हैं। इनकी आमदनी स्थिर रहती है। करियर में सफलता हासिल करती हैं। कभी-कभी सफलता सिर पर चढ़ने लगती है, जिससे घमंड आ जाता है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News