Parmarth TV
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल एकोइजम को लेकर सोशल मीडिया मे माध्यम से बड़ा बयान दिया है।
भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि मंचों पर खड़े होकर 'Smash the Patriarchy' और महिला अधिकारों की दुहाई देना बेहद आसान है, लेकिन जब अपनी ही पार्टी के सांसद पर गंभीर आक्षेप आते हैं, तो यह तथाकथित संवेदनशीलता सहसा मौन में बदल जाती है।
जेएनयू में छात्राओं से जुड़े गंभीर मामले में प्रोफ़ेसर पद से बर्खास्तगी की कार्रवाई के बाद कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल एकोइजम पर जो तथ्य सामने आए हैं, वे सीधे तौर पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की नीयत पर सवाल उठाते हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को बताना चाहिए कि क्या महिला सुरक्षा के सिद्धांत केवल दूसरों को उपदेश देने तक सीमित हैं? सुविधाजनक नैतिकता से न्याय नहीं मिलता। जब तक अपने ही लोगों के खिलाफ लगे आरोपों पर स्पष्ट स्टैंड और ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक महिला सशक्तीकरण के तमाम दावे केवल खोखली बयानबाजी ही माने जाएंगे।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV






