Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, यूपी, बिहार सहित 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज, ईसी के खिलाफ बनेगी रणनीति, अखिलेश नहीं होंगे शामिल | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जयपुर सहित इन जिलों के जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV Maharashtra: अमरावती जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, 18 लोग गंभीर रूप से घायल | Parmarth TV LPG Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर अब लोग नहीं होंगे राशन से वंचित, सरकार ने बदल दिया है सिस्टम | Parmarth TV होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हुआ मिसाइल हमला, 5 भारतीय थे सवार, Trump ने ठुकरा दिया है ये प्रस्ताव | Parmarth TV Rajasthan: अब चुनी जाएगी गांवों की सरकार, पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, चार चरणों में होगा मतदान | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने मिलेंगे 9,250 रुपए, बस एक बार कर दें ऐसा | Parmarth TV आमजन को लगा बड़ा झटका, Petrol ₹5 और Diesel 3 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा | Parmarth TV

Bhajanlal सरकार अब जयपुरवासियों को देने जा रही है ये बड़ी सौगात, हो गया है ऐलान | Parmarth TV

Bhajanlal सरकार अब जयपुरवासियों को देने जा रही है ये बड़ी सौगात, हो गया है ऐलान | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। भजनलाल सरकार अब राजधानी जयपुर के लोगों को एक बड़ी सौगात देने वाली है। रामनिवास बाग में एक नवीन एवं आकर्षक चौपाटी विकसित की जा रही है। यहां जयपुरवासियों के लिए मनोरंजन, खान-पान, अवकाश एवं पारिवारिक गतिविधियों का एक नया केंद्र उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मंशा के अनुरूप जयपुर को आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं नागरिक सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के निर्देशन में जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा ऐसा किया जाएगा। 

जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि रामनिवास बाग में प्रस्तावित चौपाटी को आज की युवा पीढ़ी की आवश्यकताओं एवं पसंद को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है। परियोजना की अनुमानित लागत 637.50 लाख रुपए है। चौपाटी में दोनों ओर कुल 15 फूड ट्रक की व्यवस्था प्रस्तावित है, जिससे नागरिकों को विभिन्न प्रकार के खान-पान की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।

चौपाटी परिसर के चारों ओर पैदल भ्रमण के लिए ट्रैक विकसित किया जाएगा
उन्होंने बताया कि चौपाटी परिसर के चारों ओर पैदल भ्रमण के लिए ट्रैक विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही लैंडस्केपिंग, ओपन गार्डन, बच्चों के लिए प्ले एरिया तथा ओपन एम्फीथिएटर/थिएटर जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना में एंट्री प्लाजा, सिटिंग एरिया, पाथवे, टॉयलेट एवं पेयजल सुविधाओं के साथ बाहरी सर्विस पाथवे का भी प्रावधान किया गया है।
महाजन ने जानकारी दी कि रामनिवास बाग की ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुए चौपाटी को इस प्रकार विकसित किया जा रहा है कि यहां आने वाले नागरिकों को हरित वातावरण के बीच परिवार एवं मित्रों के साथ समय बिताने, पैदल भ्रमण, बच्चों के मनोरंजन तथा खान-पान की सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हो सके। 

PC: dipr.rajasthan, navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News