Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

8th Pay Commission: त्योहारी सीजन में होने जा रही 8वें वेतन आयोग की बैठक, कर्मचारियों को मिल सकती हैं खुशखबरी, जाने क्या होगी सैलेरी और…. | Parmarth TV ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अब कच्चे तेल के सुपरटैंकर को बनाया निशाना, दी थी ये चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, राजस्थान के लिए है ये अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme:  इस योजना में 20 साल तक निवेश करने के बाद हर महीने मिलेगी 5000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV 33 साल बाद प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से Jantar Mantar का नाम हटा, अब इन तीन जगहों पर… | Parmarth TV PM Kisan Yojana: क्या अक्टूबर में नहीं आ रही हैं पीएम किसान योजना की किस्त? जाने आप भी | Parmarth TV शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 548 अंक उतरा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV इन दो 2 अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला Economics का नोबेल पुरस्कार | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 1,005 रुपए सस्ता हुआ सोना, इतनी गिर गई है चांदी की कीमत | Parmarth TV MP: उजड़े गरीब परिवारों की आपबीती और तबाही का मंजर देख फूट पड़ा शिवराज सिंह का गुस्सा, मुख्य सचिव सहित कई को…. | Parmarth TV

Rajasthan weather update: इन संभागों में आज हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी कर दिया है ये अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan weather update: इन संभागों में आज हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी कर दिया है ये अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अभी बारिश का दौर जारी है। हालांकि कई जिलों में लोगों को भारी बारिश से राहत मिली है। बुधवार को धौलपुर, कोटा, चित्तौडग़ढ़, हनुमानगढ़ में बूंदाबांदी देखने को मिली। वहीं अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क ही देखने को मिला है। मौसम केंद्र जयपुर की ओर से आज कई जिलों बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बहुत से जिलों में आसमान साफ रहने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।

खबरों के अनुसार, मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने जानकारी दी है कि एक कम दबाव का क्षेत्र लो-प्रेशर सिस्टम के आगामी 24 से 48 घंटे के दौरान पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में बढऩे की संभावना है। इस कारण कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस सिस्टम के प्रभाव से आज देर शाम और कल कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके प्रभाव से जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में भी कहीं-कहीं मध्यम से तेज बरसात होने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जताया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 38.0 डिग्री सेल्सियस और निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

जयपुर में इतना रिकॉर्ड हुआ है अधिकतम तापमान
वहीं राजधानी जयपुर में 32.5 डिग्री, पिलानी में 32.9 डिग्री, सीकर में 31.5 डिग्री, कोटा में 33.3 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 32.9 डिग्री, बाड़मेर में 35.9 डिग्री, अजमेर में 31.4 डिग्री, अलवर 32.2 डिग्री, जोधपुर में 33.9 डिग्री, बीकानेर में 34.6 डिग्री, चूरू में 32.6 डिग्री, श्री गंगानगर में 32.0 डिग्री, नागौर में 32.8 डिग्री और दौसा में 32.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC:badal zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News