By Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 18 Jul 2025 03:49:35 PM (IST)
Updated Date: Fri, 18 Jul 2025 03:51:05 PM (IST)
धर्म डेस्क, इंदौर: भारतीय वैदिक शास्त्रों में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के आधार पर लिखे गए लाल किताब में इंसान की हर समस्या का समाधान बताया गया है। इस लाल किताब में ऐसे छोटे-छोटे बुहत सारे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से जातक के जीवन की बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान हो सकता है। आपकी हर समस्या के लिए लाल किताब में कोई न कोई उपाए जरूर लिखा गया है।
आइए जानते हैं लाल किताब के कुछ महत्वपूर्ण उपाय, जिन्हें करके आप अपने जीवने कष्टों से निवारण पा सकते है। इन टोटकों को अपनाकर आप अपने जीवन सूखद और सम्पन्न बना सकते हैं।
21 शुक्रवार यह करने से होगी परेशानी खत्म
अगर आप आर्थिक तंगी जुझ रहे हैं, आपको पैसी की समस्या बनी रहती है तो आप यह उपाय कर सकते हैं। लाल किताब का यह लिखा है कि 21 शुक्रवार तक पांच कन्याओं को खीर और मिश्री खिलाएं। ऐसा करने से साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन की समस्या से छुटकारा मिलता है।
एक लोटा जल से होगी हर समस्या हल
अगर आप जीवन की समस्याओं से परेशान हैं, तो लाल किताब के इस उपाय को एक बार जरूर करके देंखे। उपाय के अनुसार, एक तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल चंदन मिलाएं। लोटे को रात के समय अपने सिरहाने रखकर सो जाएं। सुबह इस जल को तुलसी के पौधे में डाल दें। ऐसा करने से इससे धीरे धीरे जीवन की समस्याएं समाप्त होने लगेंगी।
जीवों को भोजन कराने से कटता है पितृदोष
जीवों को भोजन कराना तो हिंदू शास्त्रों के अनुसार परम पूण्य का काम माना जाता है। इससे मन को शांति तो मिलती ही है आपके जीवन के दुख भी दूर होते हैं। प्रतिदिन कौवे, पक्षियों, चीटियों, कुत्ते, गाय और मछलियों के लिए भोजन कराने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही इस कार्य से पितृदोष से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
ऐसा करने से बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा
लाल किताब में ऐसा लिखा हुआ है कि पूजा कक्ष में श्री यंत्र रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। घर के मंदिर में लक्ष्मी जी का श्री यंत्र रखकर उसकी नियमित पूजा करनी चाहिए। लाल किताब में यह भी लिखा हुआ है कि अपनी तिजोरी में धन के साथ-साथ सोने या फिर चांदी का एक सिक्का लाल कपड़े में लपेटकर रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
उगते सूर्य को अर्घ्य देने से होता है यह लाभ
लाल किताब में कुछ ऐसे मंत्रों का भी वर्णन किया गया है, जिनका जाप करने से कारोबार में वृद्धि देखने को मिलती है। साथ ही सूख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। लाल किताब के अनुसार रोजाना सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दें और इस दौरान “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जप करते रहें। ऐसा करने से साधक को अपने कारोबार में वृद्धि देखने को मिलती है।
गुरुवार के दिन इस उयास का मिलता है लाभ
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन पीले वस्त्र पहनने और केले के वृक्ष की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दिन घर या मंदिर जाकर केले के पेड़ की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए और इसके नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही इस दिन आटे की लोई में चने की दाल और हल्दी मिलाकर गाय को खिलानी चाहिए, इससे भी साधक को अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं।
रोजाना करें हनुमान चालिसा का पाठ
लाल किताब में हनुमान जी की पूजा का भी वर्णन है। हनुमान जी को शंकट मोचन भी कहा जाता है। ऐसे में लाल किताब के अनुसार रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करने से जातक को पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।







