Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी में बगावत तेज होने के संकेत, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा | Parmarth TV Supreme Court ने ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग की खारिज, इन्हें जारी कर दिया है नोटिस | Parmarth TV चार दिन की गिरावट से उबरा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Government Scheme: महिलाओं के खाते में जल्द ही आने वाले हैं 1500 रुपए | Parmarth TV Russia: टूटी हुई टेस्ट ट्यूब से फैला अत्यंत खतरनाक संक्रमण, 200 लोग क्वारंटाइन, सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द | Parmarth TV National Weather Forecast: इन राज्यों के लिए जारी हुआ झमाझम बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल से बदलेगा मौसम | Parmarth TV Gyanesh Kumar: चुनाव आयोग की साख पर उठे सवाल तो सीईसी ज्ञानेश कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्तों को बुलाया चाय पर | Parmarth TV National Weather Forecast: बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, यूपी, बिहार सहित 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज, ईसी के खिलाफ बनेगी रणनीति, अखिलेश नहीं होंगे शामिल | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जयपुर सहित इन जिलों के जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV

PM Modi ने इस मामले में इंदिरा गांधी को छोड़ा पीछे, ये उपलब्धि हासिल करने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने | Parmarth TV

PM Modi  ने इस मामले में इंदिरा गांधी को छोड़ा पीछे, ये उपलब्धि हासिल करने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने | Parmarth TV

इंटरेनट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार सबसे लंबे समय तक देश के पीएम पद पर रहने वाले दूसरे नेता बन गए हैं। इस मामले में मोदी ने आज पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया है। खबरों के अनुसार, पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यकाल के 4,078 दिन आज पूरे कर लिए हैं। इससे पहले इंदिरा गांधी का कार्यकाल 4,077 दिनों (24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977) रहा था।

सबसे लंबे समय तक देश के पीएम पद पर रहने वाले का रिकॉर्ड अभी तक प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम दर्ज है। नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीन लोकसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) में भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आजादी के बाद जन्मे पहले पीएम के रूप में नरेन्द्र मोदी ने गैर-कांग्रेसी नेताओं में सबसे लंबे समय तक सेवा देने की बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई है। पीएम मोदी दो पूर्ण कार्यकाल पूरा करने वाले देश के एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता हैं।

ये उपलब्धि हासिल करने वाले एकमात्र नेता है मोदी
नरेन्द्र मोदी ने राजनीतिक सफर साल 2001 में गुजरात के सीएम के रूप में शुरू हुआ। उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव में 2002, 2007 और 2012 जीत हासिल की थी। इसके बाद से वह लोकसभा चुनाव में लगातार तीन बार जीत दर्ज कर चुके हैं। खबरों के अनुसार, नरेन्द्र मोदी देश के एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिन्होंने एक ही पार्टी की ओर से छह (विधानसभा और लोकसभा) चुनावों में लगातार जीत दर्ज की है। पीएम मोदी ने गैर-कांग्रेसी नेतृत्व को देश में एक नई ऊंचाई प्रदान की है।

PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News