ज्यादातर श्रद्धालु सावन माह में भगवान शिव का अभिषेक गंगा जल से करने की इच्छा रखते हैं और उनकी यह इच्छा डाकघर से पूरी हो रही है। उन्होंने बताया कि तीन दिन में 700 से अधिक गंगा जल की बोतलें डाक घर से बिक चुकी हैं।
By Geete Govind
Publish Date: Tue, 15 Jul 2025 07:36:48 PM (IST)
Updated Date: Tue, 15 Jul 2025 07:44:13 PM (IST)
HighLights
- भोलेनाथ के अभिषेक के लिए डाकघर से मिल रहा गंगा जल।
- तीन दिन में 700 बोतलों की खपत, 1200 का आर्डर भेजा।
- इन दिनों एक ही दिन में गंगाजल की 50 बोतलें बिक रही हैं।


-
पोस्टमास्टर दीपक अग्रवाल ने बताया कि आमतौर पर गंगा जल की 50 बोतलों की खपत करीब एक सप्ताह में होती है लेकिन इन दिनों एक ही दिन में 50 बोतलें बिक रही हैं। -
ज्यादातर श्रद्धालु सावन माह में भगवान शिव का अभिषेक गंगा जल से करने की इच्छा रखते हैं। -
उनकी यह इच्छा डाकघर से पूरी हो रही है। -
उन्होंने बताया कि तीन दिन में 700 से अधिक गंगा जल की बोतलें डाक घर से बिक चुकी हैं। -
अब 1200 बोतलों के लिए आर्डर दिया गया है जो कुछ ही दिनों में आने वाली हैं। -
डाकघर के अलावा पोस्टमैन के माध्यम से भी घर-घर गंगा जल भेजने की व्यवस्था की गई है। -
शहर के 23 पोस्टमैन इस कार्य में लगे हुए हैं।







