Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी में बगावत तेज होने के संकेत, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा | Parmarth TV Supreme Court ने ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग की खारिज, इन्हें जारी कर दिया है नोटिस | Parmarth TV चार दिन की गिरावट से उबरा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Government Scheme: महिलाओं के खाते में जल्द ही आने वाले हैं 1500 रुपए | Parmarth TV Russia: टूटी हुई टेस्ट ट्यूब से फैला अत्यंत खतरनाक संक्रमण, 200 लोग क्वारंटाइन, सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द | Parmarth TV National Weather Forecast: इन राज्यों के लिए जारी हुआ झमाझम बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल से बदलेगा मौसम | Parmarth TV Gyanesh Kumar: चुनाव आयोग की साख पर उठे सवाल तो सीईसी ज्ञानेश कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्तों को बुलाया चाय पर | Parmarth TV National Weather Forecast: बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, यूपी, बिहार सहित 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज, ईसी के खिलाफ बनेगी रणनीति, अखिलेश नहीं होंगे शामिल | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जयपुर सहित इन जिलों के जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV

Hariyali Teej 2025: 26 या 27 जुलाई कब मनाई जाएगी हरियाली तीज? नोट करें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Hariyali Teej 2025: 26 या 27 जुलाई कब मनाई जाएगी हरियाली तीज? नोट करें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Hariyali Teej 2025 Date: हरियाली तीज 2025 पर शुभ कार्यों के लिए कई खास मुहूर्त बन रहे हैं। पूजा-पाठ, व्रत और पारंपरिक अनुष्ठान इन समयों में किए जाएं तो अत्यंत फलदायक माने जाते हैं। रवि योग सहित ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित, अमृत काल और गोधूलि मुहूर्त खास शुभ योगों में शामिल हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 25 Jul 2025 01:53:21 PM (IST)

Updated Date: Fri, 25 Jul 2025 01:53:21 PM (IST)

श्रावण मास में हरियाली तीज पर्व आता है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. यह सुहागिनों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है।
  2. इस दिन शिव-पार्वती का मिलन हुआ था।
  3. महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार कर व्रत रखती हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। श्रावण मास में हरियाली तीज पर्व आता है। यह सुहागिनों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है। धार्मिक मान्यताओं में यह माना गया है कि इस दिन शिव-पार्वती का मिलन हुआ था। महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार कर व्रत (Hariyali Teej 2025 Vrat) रखती हैं, जिससे शिव-पार्वती उनको सदा सुहागिन रहने का आशीर्वाद दें।

पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव को पाने के लिए माता पार्वती कठोर तपस्या की थी। हरियाली तीज के अवसर पर ही प्रभु ने उनको पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। इस दिन झूला झूलने, लोक गीत गाने और श्रृंगार करने की परंपरा होती है।

हरियाली तीज 2025 की तिथि

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि इस बार दो दिनों में पड़ रही है। तृतीया तिथि 26 जुलाई 2025 को रात 10 बजकर 41 मिनट पर शुरू होकर 27 जुलाई की रात 10 बजकर 41 मिनट बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार हरियाली तीज 27 जुलाई 2025 शनिवार को मनाई जाएगी।

व्रत और पूजा के शुभ मुहूर्त (Hariyali Teej 2025 Shubh Muhurat)

हरियाली तीज 2025 पर कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 46 मिनट से 05 बजकर 30 मिनट बजे, अभिजित दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से 01 बजकर 11 मिनट बजे, गोधूलि शाम 07 बजकर 16 मिनट से 07 बजकर 38 मिनट बजे, अमृत काल दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से 03 बजकर 34 मिनट बजे तक और रवि योग 27 जुलाई शाम 4 बजकर 23 मिनट से प्रारंभ होगा।

हरियाली तीज पारण

व्रत रखने वाली महिलाएं 27 जुलाई को सूर्यास्त के बाद पारण कर सकती हैं।

बन रहे शुभ योग

इस साल हरियाली तीज पर गजलक्ष्मी राजयोग, त्रिग्रही योग और रवि योग जैसे अत्यंत शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। शुक्र और गुरु की युति, चंद्रमा की मंगल और केतु से युति इसे और भी विशेष बना रही है।

2025 की प्रमुख तीज तिथियां

हरियाली तीज: 27 जुलाई 2025, शनिवार

कजरी तीज: 12 अगस्त 2025, मंगलवार

हरतालिका तीज: 26 अगस्त 2025, मंगलवार

Trending News