Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Pakistan: दर्दनाक ट्रेन हादसे में छह लोगों की मौत, 30 घायल | Parmarth TV बिजली सब्सिडी के लिए अब सरकार ने अनिवार्य कर दिया है ये दस्तावेज, नहीं किया ऐसा तो… | Parmarth TV दीपावली तक टाल दिया है UPI पेमेंट पर लगने वाला MDR चार्ज, इन्हें मिली राहत | Parmarth TV Kerala: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाए जाने की राज्यों में उठने लगी मांग, केरल विधानसभा में प्रस्ताव हुआ पास | Parmarth TV PM Kisan Scheme: 24वीं किस्त का लाभ आपको मिलेगा या नहीं, इस प्रकार से कर लें चेक | Parmarth TV 8th Pay Commission: त्योहारी सीजन में होने जा रही 8वें वेतन आयोग की बैठक, कर्मचारियों को मिल सकती हैं खुशखबरी, जाने क्या होगी सैलेरी और…. | Parmarth TV ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अब कच्चे तेल के सुपरटैंकर को बनाया निशाना, दी थी ये चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, राजस्थान के लिए है ये अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme:  इस योजना में 20 साल तक निवेश करने के बाद हर महीने मिलेगी 5000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV 33 साल बाद प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से Jantar Mantar का नाम हटा, अब इन तीन जगहों पर… | Parmarth TV

IND vs ENG: मैनचेस्टर में यशस्वी जायसवाल के पास है ये विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका | Parmarth TV

IND vs ENG: मैनचेस्टर में यशस्वी जायसवाल के पास है ये विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में 23 जुलाई से शुरू होगा। इस मैच में युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के पास एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करन का मौका होगा। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के पास टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। जायसवाल को इस मैच में 10 छक्के लगाने होंगे। टेस्ट में सबसे तेज 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरअफरीदी ने अपने टेस्ट कॅरियर में 50 छक्के केवल 46 पारी में लगाए थे। भारतीय क्रिकेटर जायसवाल अब तक 22 टेस्ट मैच की 42 पारियों में कुल 40 छ्क्के जड़ चुके हैं। मैनचेस्टर टेस्ट की दोनों पारियों में जायसवाल ये रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। अगर वह इस मैच में ये उपलब्धि हासिल करने में असफल रहते हैं तो उनके पास अन्तिम मैच की पहली पारी ये रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।

एंडरसन-तेंदुलकर टेस्ट सीरीज में जायसवाल बना चुके हैं इतने रन
एंडरसन-तेंदुलकर टेस्ट सीरीज में जायसवाल का मिलाजुला प्रदर्शन रहा है। वह सीरीज के शुरुआत तीन टेस्ट मैच की 6 पारियों में 233 रन बनाने में सफल रहे हैं। हालांकि इस सीरीज में जायसवाल केवल एक छक्का ही लगाने में सफल रहे हैं। पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज में अभी तक मेजबान इंग्लैंड 2-1 से आगे हैं। भारत को केवल दूसरे मैच में जीत मिली थी। जबकि इंग्लैंड पहला और दूसरा मैच जीतने में सफल रह था।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News